Nirbhik Nazar

हाईकोर्ट ने कुम्भ मेले मे व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भेजी टीम

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार: कुंभ मेला के दौरान कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं कुंभ के अधूरे कार्यों को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय नैनीताल ने टीम का गठन किया था। हाईकोर्ट की टीम ने सोमवार को ऋषिकेश और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में अधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हाईकोर्ट से आई टीम ने भ्रमण पर स्थिति का जायजा लिया और कुम्भ मे हो रही व्यवस्थाओं को परखा। आपको बता दें टीम में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल उत्तराखंड सीएस रावत,सचिव जिला विधिक प्राधिकरण नेहा कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुधियाल, तहसीलदार रेखा आर्य, नायब तहसीलदार विजय पाल सिंह निरीक्षक कुंभ मेला मुकेश चौहान, एसएसआई ओमकांत भूषण आदि लोग मौजूद रहे।

हरिद्वार निवासी सचिन डबराल ने उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर कर अवगत कराया था कुंभ मेला के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की कोरोनावायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। उच्च न्यायालय ने कुंभ मेला कार्यों को भी याचिका से जोड़ा था। इस मामले में उच्च न्यायालय ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने रविवार को हरिद्वार में मेला कार्यों का निरीक्षण किया उसके बाद सोमवार को यह टीम ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट में सिंचाई विभाग और एमडीडीए के द्वारा किए गए कार्यों को टीम के सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा। यहां पड़ी निर्माण सामग्री को लेकर टीम सदस्यों ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। टीम ने जिला प्रशासन और कुंभ मेला प्रशासन समेत पुलिस को निर्देश दिए कि मुख्य पर्व और स्नान के रोज घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी यहां पूरे समय तैनात रहने के लिए कहा गया है। हाईकोर्ट की टीम ने वीरभद्र क्षेत्र में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *