देहारादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम मे 5 नए अधिकारियों को शामिल किया है। ये ज़िम्मेदारी अधिकारियों की काबलियत को देखकर दी गई है। आपको बता दें वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव सुरेंद्र कुमार को अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार के दफ़्तर से मुख्यमंत्री कार्यालय के निजी स्टाफ में तैनाती दी गई है, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव के के मदान को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दफ्तर से सीएम स्टाफ में शामिल किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ में तैनाती दी गई है। और निजी सचिव कबीर अंसारी को अपर सचिव आशीष चौहान के दफ़्तर से मुख्यमंत्री कार्यालय के निजी स्टाफ में शामिल किया गया है जबकि अपर निजी सचिव सुनील कुमार को सचिव सर्विस सचिन कुर्वे के दफ्तर से मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ में तैनाती मिली है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक अभी कई अधिकारी ऐसे हैं जो प्रतीक्षा सूची मे है जिनको सीएम जल्द ही नया पदभार देंगे।
