Skip to main content

Nirbhik Nazar

देहरादून में 30 अप्रैल को कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लिया निर्णय

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं. करीब ढाई घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि इस समय देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने बड़ी चुनौतियां आ खड़ी हुई है.

कुमारी शैलजा ने कहा कि, सत्ताधारी भाजपा केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करके अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है. साथ ही विपक्ष की आवाज को खत्म करने की साजिश कर रही है. इसलिए अब देश की सबसे पुरानी और समृद्धशाली इतिहास कही जाने वाली कांग्रेस की ही जिम्मेदारी बनती है कि वह देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आए. इसलिए कांग्रेस में पूरे प्रदेश में आगामी दिनों में संविधान बचाओ रैलियां प्रदेश, जिला और विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक चलाने का निर्णय लिया है.

वहीं, करन माहरा ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश में प्रदेश की राजधानी देहरादून में आगामी 30 अप्रैल को विशाल ‘संविधान बचाओ रैली’ निकालने जा रही है. उन्होंने बताया कि बैठक में जिला स्तर के ट्रेनिंग प्रोग्रामों को लेकर भी चर्चा की गई. इसके अलावा जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी विमर्श किया गया. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी कौन से राष्ट्रीय मुद्दों को भविष्य में उठाएगी? और ऐसे कौन से मुद्दे होंगे जिसे राज्य स्तर पर कांग्रेस पार्टी उठाने जा रही है, इन सभी विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी राय दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News