Nirbhik Nazar

पिता और भाई की हत्या करने जा रहे तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी कट्टा,पिस्टल व बाइक बरामद

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

भभुआ/कैमूर। कैमूर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कैमूर पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अपने भाई की हत्या करने जा रहा था तो दूसरा अपने पिता की हत्या करने जा रहा था। तो तीसरा कट्टा दिलाने में एक अपराधी को किया था मदद। हत्या करने से पहले ही पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। तीनों के पास से एक देसी कट्टा,एक पिस्टल और एक बाइक बरामद हुआ है ।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद देशी कट्टा और पिस्टल

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिला था की अपने भाई को गोली मारने के लिए विंध्याचल कुमार भारती देसी पिस्टल लेकर घूम रहा है। जब पुलिस टीम को भेजा गया तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस की घेराबंदी कर उसे पकड़ कर उसके कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ । जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि अपने भाई को मारने के लिए जा रहा है, घरेलू विवाद में उसका झगड़ा हो गया था।

दूसरी घटना पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सरपनी मोड़ के पास दो व्यक्ति डिस्कवर मोटरसाइकिल से लूटपाट के उद्देश्य खड़ा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जिसके बाद चैनपुर थाना प्रभारी को जब भेजा गया तो डिस्कवर बाइक से 2 लोग अनुज पटेल जो चांद थाना क्षेत्र का रहने वाला है, दूसरा रॉकी पटेल जो भभुआ के सीओ गांव का रहने वाला है गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और बाइक जप्त किया गया। पूछताछ के क्रम में बताया घर में दो भाइयों के बीच में झगड़ा हुआ था जिसमें इसके पिता ने इसको पिटाई कर दिया था उसके बाद वहां से बोल कर गया था कि पिता की हत्या कर देंगे उसके बाद देसी कट्टा लेकर घूम रहा था तभी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गया तीनो को जेल भेजा जा रहा है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *