Skip to main content

Nirbhik Nazar

धामी के आवाहन पर आयोजित गोष्ठी के माध्यम से आदर्श संस्थाने लिया  प्राकृतिक स्रोतों, झरनो, गधेरो, नालो, जल, जंगल, जमीन व पर्यावरण को बचाने का संकल्प

डोईवाला। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (आदर्श संस्था) डोईवाला के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवाहन व अक्षय तृतीया पर आयोजित गोष्ठी के माध्यम से प्राकृतिक स्रोतों, झरनो, गधेरो, नालो, जल, जंगल, जमीन व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया। इसी कड़ी में एक पौधा भी रोपा गया

लच्छीवाला गेस्ट हाउस में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने कहा कि जल, जंगल, पर्यावरण, प्राकृतिक स्रोतों, झरनों को बचाना व संरक्षित करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य भी है। यह सुरक्षित रहेंगे तो हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हम सबको मिलकर काम करना होगा।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ संकल्प के अनुसार प्राकृतिक स्रोतों, झरनो, नालो, गधेरे, जल जंगल जमीन बचाने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सरकार के साथ आम जनता को भी सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संस्था ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड, महिलाओं के उत्थान, उनके कल्याण के अलावा सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र में निस्वार्थ से हो भावना से निरंतर आगे बढ़कर कार्य कर रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने आदर्श संस्था के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। वन विभाग के एसीएफ ऋषिकेश अनिल रावत, लच्छीवाला रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल, थानो रेंज अधिकारी नत्थी लाल डोभाल, आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डोईवाला पकज शर्मा, नवीन चौधरी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने सभी को प्राकृतिक स्रोतों, गधेरो, झरनो, जल, जंगल, जमीन को बचाने का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके पर  पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष मल्ल, शोभित उनियाल, पूर्व विश्व विधालय आदर्श सिलेलान, पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी, पंकज बहुगुणा आदि वन विभाग लच्छीवाला के अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News