Nirbhik Nazar

भाजपा से लोगों का मोह हो रहा भंग, लोग जुड़ रहे कांग्रेस के संग – प्रीतम सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कान्डोई भरम, जुब्बलधार में 90 परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है, बहुत हुई महंगाई की मार, के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी फैला रखी है। आज बड़ी संख्या में यहां भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि आज लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं, आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी।

मंगलवार को आयोजित सदस्‍यता समारोह में 90 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। ग्रामीणों ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध हो रहा है, लेकिन अभी तक इस समस्‍या का समाधान नहीं निकल पा रहा है।  विकास कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस मौके पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। आगे कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम में लगातार वृद्धि होने से घरों का बजट बिगड़ गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *