Nirbhik Nazar

10 मई को खुलेगें हेमकुंड साहिब के कपाट, मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सीएम तीरथ की सहमति के बाद तय की तारीख

ब्यूरो रिपोर्ट 

गोपेश्वर/चमोली : हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति के बाद आगामी 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित कर दी है। मंगलवार को देहरादून में मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर कपाट खोलने को लेकर चर्चा की। जिसके बाद इस वर्ष निर्धारित तिथि से 20 दिन पूर्व हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है।मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष कपाट बीते वर्षों तक निर्धारित तिथि से 20 दिनों पूर्व खोलने को लेकर मुख्यमंत्री की सहमति के बाद तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा का संचालन नहीं किया जा सका था। ऐसे में जहां श्रद्धालुओं को बड़े पैमाने पर मायूसी हाथ लगी थी।

वहीं यात्रा से प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसे देखते हुए मैनेजमेंट की ओर से मुख्यमंत्री के सम्मुख हेमकुंड की यात्रा 20 दिन पूर्व शुरु करने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उन्होंने सहमति जता दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शीतकाल में कम बर्फवारी होने के चलते यात्रा मार्ग पर कम बर्फ होने से यात्रा तैयारियों के लिये ट्रस्ट और प्रशासन के पास समुचित समय है। निर्धारित तिथि तक यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *