Nirbhik Nazar

सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव का इंतज़ार खत्म, 17 अप्रैल को चुनाव, 2 मई को मतगणना

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून: अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। यह सीट पिछले साल नवंबर में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण रिक्त हो गई थी।केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना दो मई को होगी। उपचुनाव के दौरान कोविड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके साथ ही सल्ट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में विधानसभा और लोकसभा की रिक्त सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया, इनमें उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट भी शामिल है। राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन के अनुसार सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए 23 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। 30 मार्च को नामांकन दाखिल करने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि तीन अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 17 अपै्रल को होगा, जबकि मतगणना दो मई को होगी। सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। तमाम राजनैतिक दल अभी से जोड़ घटा मे लग गये हैं। भाजपा ने भी उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि विधायक जीना के परिवार के ही किसी सदस्य को भाजपा मैदान में उतार सकती है। वहीं, कांग्रेस भी उपचुनाव के लिए मंथन में जुट गई है। अभी आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं की AAP सलट उपचुनाव मे हिस्सा लेगी या नहीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *