Nirbhik Nazar

भाजपा के सांसद अपने मन से सदन में बहस भी नहीं कर सकते – राहुल गांधी

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी सांसद अपने मन से संसद में खुली चर्चा भी नहीं कर सकते हैं। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी दावा किया है कि भाजपा के सांसदों को पहले ही स्क्रिप्ट मिल जाती है कि उन्हें क्या बोलना है।

मंगलवार को अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के सांसद उन्हें बताते हैं कि वे अपने मन से सदन में बहस भी नहीं कर सकते हैं। साथ ही उन्हें यह भी बता दिया जाता है कि उन्हें क्या बोलना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार एक भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग के दौरान उनकी किन्ही बातों से असहमत होकर सवाल खड़े कर दिया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उसे बाहर निकाल दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *