Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने सुना पीएम का राष्ट्र के नाम  संदेश, कहा-  राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग

देहरादून: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात पीएम के राष्ट्र के नाम दिए संदेश को सुनने के बाद कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। ””ऑपरेशन सिंदूर”” जैसे अभियानों से यह साबित होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News