Nirbhik Nazar

ऊर्जा सचिव राधिका झा ने जारी किए आदेश, हरिद्वार कुंभ और चार धाम यात्रा के दौरान बिजली नहीं होगी बाधित

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: शासन ने हरिद्वार महाकुंभ और चार धाम यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए मंगलवार को अलग-अलग आदेश ऊर्जा निगम को जारी किए हैं। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को जारी आदेश में कहा कि महाकुंभ की अवधि में हरिद्वार में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। कुंभ क्षेत्र में दुर्घटनामुक्त विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता वितरण हरिद्वार क्षेत्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

मेला अवधि में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार व उनके अधीनस्थ अधिकारी को नोडल अधिकारी के नियंत्रण में काम करने के आदेश दिए गए हैं। मेला अवधि में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के निरीक्षण व पर्यवेक्षण को अधीक्षण अभियंता नियमित रूप से हरिद्वार में प्रवास करेंगे। निगम के निदेशक परिचालन अथवा निदेशक परियोजना हफ्ते में दो बार मेला क्षेत्र की विद्युत व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करेंगे।

इसीतरह चार धाम यात्रा में विद्युत आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था को गुणवत्ता के साथ सुचारू रखने के आदेश ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को दिए गए हैं। ऊर्जा सचिव ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र के मुख्य अभियंता विद्युत वितरण को 31 मार्च तक पांचों धामों का निरीक्षण कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए जरूरी कार्यों को 30 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए चमोली के जिलाधिकारी एवं उरेडा के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चार धाम यात्रा के लिए विभाग की ओर से मुख्य अभियंता गढ़वाल नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *