Nirbhik Nazar

बिहार मे नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी नियुक्त, ये है पूरी लिस्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना: नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी नियुक्त हो गए है। जी दरअसल बीजेपी और जदयू में 12 सीटों में 6-6 सीटों पर सहमति बन चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही 12 नामों की सूची को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। बीते मंगलवार को नीतीश कैबिनेट से इसे मंजूरी दे दी थी। आप सभी जानते ही होंगे बिहार विधान परिषद में पांच श्रेणी के पद होते हैं और इनमें 27 एमएलसी विधानसभा कोटे से चुने जाते हैं। वहीं 24 सीटें स्थानीय अथॉरिटी कोटे की होती हैं। इसी के साथ 6 सीटें स्नातक और 6 सीटें शिक्षक कोटे की होती हैं। ऐसे में 12 सीटें राज्यपाल मनोनयन कोटे की होती हैं और इनमें कला, विज्ञान, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्रों से आने वाले लोगों राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है।

इन लोगो को बनाया गया नया MLC:-

  1. अशोक चौधरी
    2. जनक राम
    3. उपेंद्र कुशवाह
    4. राम वचन राय
    5. संजय कुमार सिंह
    6. ललन कुमार सर्राफ
    7. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
    8. संजय सिंह
    9. देवेश कुमार
    10. प्रमोद कुमार
    11. धनश्याम ठाकुर
    12. निवेदिता सिंह

आपको बता दें 12 सीटें राज्यपाल मनोनयन कोटे की होती है जिनमें कला, विज्ञान, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है। बता दें कि राज्यपाल द्वारा मनोनीत होने वाले MLC सदस्यों के नामों की सिफारिश राज्य सरकार द्वारा ही किया जाता है। हालांकि यह राज्यपाल पर निर्भर करता है कि वह सरकार की सिफारिश को मानें या उसे लौटा दें लेकिन, राज्य सरकार की दोबारा भेजी जाने वाली सिफारिश को राज्यपाल की मंजूरी मिल जाती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *