Nirbhik Nazar

पदभार ग्रहण करके बोले नवनियुक्त डीजी सूचना  रणवीर सिंह चौहान, मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जायेगा

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: सूचना महानिदेशक रणबीर सिंह ने आज सूचना भवन स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। रणवीर सिंह चौहान ने महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाय, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाये।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर सिंह चौहान ने कहा कि मीडिया से बात संवाद चलता रहेगा और पत्रकारों के जनहित में कार्य किए जाएंगे। पत्रकारों को जब भी कोई समस्या हो तो वह मुझे व्यक्तिगत रूप से फोन कर सकते हैं या व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। पत्रकारों के साथ समन्वय बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जनहित में पत्रकारों की जो भी समस्या होगी उसे कम से कम समय में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। नए  महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने पत्रकारों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए, विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकार सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली।

आपको बता दें चौहान के पास अपर सचिव, परिवहन, भाषा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार भी है। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार एवं आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां  सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *