Skip to main content

Nirbhik Nazar

जानिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे मे क्या कुछ रहा खास

पिथौरागढ़: दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ के आदि कैलाश क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने देहरादून वापस लौट गये हैं. जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव व उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह ने जेपी नड़्डा का क्षेत्र भ्रमण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

इससे पूर्व जेपी नड्डा ने कल देर शाम जनपद के भारत-चीन सीमा के पास स्थित वाइब्रेंट विलेज गुंजी के ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल लगाई. इस अवसर पर, स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जेपी नड्डा ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की. सरकार द्वारा इस क्षेत्र के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.

जेपी नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा 2023 में प्रधानमंत्री के आदि कैलाश के पवित्र क्षेत्र के भ्रमण के पश्चात, इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है. इस बढ़ी हुई गतिविधि ने स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं. जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है.

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण वायब्रेंट विलेज में स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. इनमें मुख्य रूप से गेस्ट हाउस, होमस्टे, छोटे रेस्तरां, भोजनालय, टैक्सी सेवाएं, गाइड सेवाएं, स्थानीय हस्तशिल्प और स्मृति चिन्हों की बिक्री, और अन्य संबंधित सेवाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा सरकार ने इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, दुग्ध एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News