Nirbhik Nazar

PM मोदी ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए की राज्यों के CM के साथ VC, सीएम तीरथ ने भी किया प्रतिभाग

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाय। कोविड टीकाकरण अभियान मिशन मोड पर चलाया जाय। आवश्यकता पड़ने पर वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए जाये। दवाई के साथ कड़ाई भी जरूरी है। लोगों को दो गज दूरी, मास्क की अनिवार्यता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरटीपीसीआर टेस्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। यह सुनिश्चित किया जाय कि अधिकांश आरटीपीसीआर टेस्टिंग हो। यदि किसी क्षेत्र में कोरोना के अधिक मामले आते हैं, ऐसे क्षेत्रों में माइक्रो कन्टेंनमेंट जोन बनाये जाय। टेस्ट, ट्रेक एवं ट्रीट पर विशेष ध्यान दिया जाय।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन युगल किशोर पंत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *