Nirbhik Nazar

15 जून तक उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष का चयन! राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के आदेश का इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है. दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले और फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वजह से तमाम चीजें प्रभावित हुईं. इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुईं. क्योंकि 30 अप्रैल तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चयन करने का लक्ष्य रखा गया था, ऐसे में इस लक्ष्य को डेढ़ महीने आगे बढ़ा दिया गया है. यानी 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन किया जा सकता है.

उत्तराखंड राज्य में पिछले लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाएं जोरों शोरों पर चल रही है. लेकिन अभी तक न ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो पाया है और न ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो पाया है. हालांकि, भाजपा ने 30 अप्रैल तक प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा था. लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले और फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वजह से अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया. ऐसे में अब एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी.

मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण की ओर से जो आदेश दिया जाएगा. उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश में बूथ, मंडल के साथ ही जिलों के चुनाव संपन्न हो गए हैं. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व जैसे ही निर्देश देगा, उस दिशा में आगे बढ़ेंगे. संभावना है कि 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी. भारत-पाक विवाद की वजह से प्रदेश अध्यक्ष के चयन में देरी हुई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News