Nirbhik Nazar

25 दिनों से धरने पर बैठे सभी उपनलकर्मियों को आम आदमी पार्टी विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी- उमा AAP

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: 25 दिनों से धरने पर बैठे सभी उपनलकर्मियों को आम आदमी पार्टी  विधिक सहायता उपलब्ध कराएगी।  उपनलकर्मियों के संगठन से जुड़े कुछ लोग आप प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया की अगुवाई में दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल जी से मिलने दिल्ली पहुंचे जहां उनकी मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष से हुई । प्रदेशभर में 22000 से ज्यादा, उपनलकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं ।

आप पार्टी प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने बताया कि आप पार्टी शुरु से ही उपनलकर्मियों की मांगों को जायज बताती आई है और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दे चुकी है लेकिन ये जनविरोधी सरकार इन कर्मचारियों का रोजगार छीनना चाहती है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली गए उपनलकर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया ,जिसपर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जी ने उनकी मांगों को गौर से सुनते हुए उन्हें हर संभव मद्द करने के साथ साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से भी बात करने की बात कही।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जी ने कहा कि उपनलकर्मी पूरी ईमानदारी से उत्तराखंड सरकार के अधिनिस्थ कई विभागों में सालो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनको इस तरह से प्रताडित करना और उनके उपर नौकरी से निकाले जाने का डर भी उनके मनोबल को तोड़ता है । इस मौके पर आप प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष जी ने हर संभव मदद का भरोसा देते हुए आश्वासन दिया है । उन्होंने साथ ही बताया कि आप पार्टी सभी उपनलकर्मियों को विधिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी ताकि ये कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट तक इस लडाई को लडते हुए अपना हक हासिल कर सकें। इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया के साथ हेमंत रावत,विनोद गोदियाल,विनय प्रसाद समेत अन्य उपनलकर्मी मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *