Nirbhik Nazar

फटी जींस पर घिरे सीएम तीरथ, कई अभिनेत्रियों और कई राजनीतिक पार्टियों ने लिया आड़े हाथों, पढ़िये किसने क्या कहा

मौ0 तारिक अंसारी 

(न्यूज़ एडिटर निर्भीक नज़र)

देहारादून: दरअसल मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे बाजार में घुटनों पर फटी जींस खरीदने जाते हैं और अगर फटी न मिले तो उसे कैंची से काट लेते हैं।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे को लेकर जो बयान दिया है, उसपर अब विवाद बढ़ गया है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों की प्रतिक्रियाओं का भी अंबार लग गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत को घेरा है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा, ”उत्तराखंड CM कहते हैं, जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?” सीएम साहब जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है। उन्होंने आगे लिखा है, ”राज्य चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं।”

नव्या नवेली नंदा ने कहा- “पहले सोच बदलें”

अमिताभ बच्चन की नातिन और एनजीओ से जुड़ीं नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें, क्योंकि यहां चौंकाने वाली एक ही बात है, जो संदेश इस तरह के बयान समाज को भेजते हैं।” इतना ही नहीं, नव्या ने इंस्टाग्राम पर रिप्ड जींस (फटी जींस) पहने एक फोटो भी पोस्ट की। इसके साथ नव्या ने लिखा, “मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी. थैंक यू. और मैं उसे गर्व के साथ पहनूंगी।”

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत के बयान पर टिप्पणी की. प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं।  सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।

AAP ने की आलोचना

उत्तराखंड में पांव पसारने में जुटी आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को लपका। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, ‘ये देखो बेटियों, यह हैं आपके मुख्यमंत्री जिन्हें आपके कपड़ों पर तंज कसना है, लानत है ऐसे मुख्यमंत्री पर।’ इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम को लड़कियों के जीन्स पहनने से दिक्कत है। मुख्यमंत्री तो बन गए पर दिमाग अभी भी सड़कछाप है। वह दिन दूर नहीं जब जीन्स पहनने पर ये UAPA लगा देंगे!

कॉंग्रेस ने की कड़ी निंदा

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे कद के व्यक्ति को किसी के पहनावे पर ऐसी अभद्र टिप्पणी करना बिल्कुल शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक अमर्यादित और ओछी टिप्पणी की है कि आजकल के बच्चे फटी जींस पहनकर अपने आप को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। मुख्यमंत्री होने से आपको यह प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता कि आप किसी के व्यक्तिगत पहनावे पर टिप्पणी करें।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *