Nirbhik Nazar

भाजपा नेता विकास भगत ने की धामी से मुलाकात: कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने लिए मांगे 15 करोड़ रुपए

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने देहरादून मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी नगर निगम के वार्डो मे सड़को को दुरुस्त करने के लिये 15 करोड़ रुपए अवमुक्त करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कालाढूंगी विधानसभा के लिये समाज कल्याण विभाग के स्पेशल कम्पॉनेट प्लान से एवं अल्पसंख्यक विकास निधि से ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़को के निर्माण हेतु धन आवंटन का अनुरोध किया,जिन मांगो पर मुख्यमंत्री मा श्री धामी जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया एवं नगर निगम हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा के वार्डो के लिये सड़को हेतु स्वीकृति को मुख्यमंत्री घोषणा मे रखने का आश्वासन दिया।
राज्य कैबिनेट द्वारा सरकारी विभागो मे 10 करोड़ तक के कार्यों के टेंडर कार्य हेतु स्थानीय व्यक्तियो या स्थानीय पंजीकृत फर्मो से करवाये जाने का निर्णय हेतु मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रगट किया।10 करोड़ तक के कार्य स्थानीय लोगो या पंजीकृत फर्मो से करवाये जाने से उत्तराखंड के युवाओं का लाभ होगा एवं उत्तराखंड मे इस निर्णय से कौशल विकास भी होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News