ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून. उत्तराखंड की सभी 7200 ग्राम पंचायतों में महिला मंगलदल, युवक मंगल दल, युवक मंगलदल, वन प्रहरी, ग्राम प्रहरी और पंचायत सदस्यो को आपदा प्रबन्धन की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षित युवाओं को आपदा किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालयों और राजकीय महाविद्यालयों में आपदा प्रबन्धन के सर्टीफिकेट कोर्स भी कराए जाएंगे। यह फैसला उच्च शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही आपदा प्रबन्धन एवं पुर्नवास विभाग को ढांचा भी स्वीकृत किया जायेगा। ताकि विभाग आपदा के समय अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार काम कर सके।
![]()