Nirbhik Nazar

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की 4 धाम यात्रा व्यवस्थाओं की तारीफ, धामी के काम को सराहा

रुद्रप्रयाग: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार यानि आज सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार बाबा केदार के दिव्य दर्शन किए. इस पावन अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश और जनकल्याण की कामना की. वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं बीकेटीसी की जमकर सराहना की. और धामी द्वारा की गईं व्यवस्थाओं की सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंची और विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा संपन्न होने के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट स्वरूप प्रदान किया. इस मौके पर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा अत्यंत भावविभोर करने वाली रही.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शनों से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है. उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं का प्रबंधन अत्यंत उत्कृष्ट है. बता दें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. बीते दिन सीएम रेखा गुप्ता परिवार संग हरिद्वार पहुंची थी, जहां विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगा सभा द्वारा सीएम रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया. जिसके बाद उन्होंने परिवार संग गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News