Nirbhik Nazar

पंचायत चुनाव पर चार जून को हो सकता है बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में होगा मंथन

देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस है. प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अभी तक चुनावों की तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. अब पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा खबर सामने आई है. बताया जा रहा बै कि पंचायत चुनाव पर चार जून को बड़ा फैसला हो सकता है. 4 जून को धामी कैबिनेट बैठक होनी है. जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा.

पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी आरक्षण को राजभवन से मंजूरी मिल गई है. इसके बाद अब विभाग ने पंचायत का ओबीसी आरक्षण भी लगभग तय कर लिया है, जो चार जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा.

कुल मिलाकर कहा जाये तो चार जून को धामी मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पंचायत चुनाव की असल स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. जिसके बाद हो सकता है कि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.

उत्तराखंड शासन ने इसे लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में शपथ पत्र भी दाखिल किया था. जिसमें उत्तराखंड शासन ने 15 जुलाई तक हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराने की बात कही. उत्तराखंड शासन ने कहा प्रदेश में पंचायच चुनाव की तैयारियां भी जोरों से चल रही हैं. इस पर सीएम धामी का बयान भी आ चुका है. वे भी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी की बात कर रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News