Nirbhik Nazar

हरीश रावत की ककड़ी पार्टी: विरोधियों को दिया जवाब, कहा- मेरा अभियान राजनीतिक नहीं, लूट, झूठ व फूट के खिलाफ

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अंदाज में पहाड़ी ककड़ी पार्टी से विरोधियों को करारा जवाब दिया। कहा, मेरा कोई भी अभियान राजनीतिक नहीं है, यह लूट, झूठ व फूट के खिलाफ है। राजनीतिक से संन्यास लेने के लिए भाजपा नेताओं के सलाह की जरूरत नहीं है। जिस दिन पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी कहेंगे, उसी दिन राजनीति से संन्यास लूंगा।

कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा से लौटने के बाद बुधवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर पहाड़ी ककड़ी पार्टी दी। आदि कैलाश से यात्रा के दौरान पिथौरागढ़ जिले दूरस्थ गांव के लोगों ने यह ककड़ी हरीश रावत को दी थी। पहाड़ी ककड़ी पार्टी से उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को उत्पादों को प्रचारित किया।

साथ ही विरोधियों को अपने अंदाज में जवाब दिया। हरीश रावत ने कहा, मैं जो भी अभियान चलाता हूं, वह व्यक्तिगत है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। काफल व पहाड़ी ककड़ी हमारी जड़ें हैं। इन्हें बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहता हूं और आने वाले समय में रहूंगा। जिन लोगों को इस पर कोई आपत्ति है, उनसे क्षमा मांगता हूं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News