Nirbhik Nazar

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिहार विधानसभा के बाहर तख्ती लेकर पहुंचा विपक्ष

पटना ब्यूरो

पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राजद विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राजद विधायक विधानसभा परिसर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जाहिर करती हुए पोस्टर लेकर पहुंचे थे। दूसरी ओर सदन में वाम दलों के एमएलए कृषि कानूनों के खिलाफ में नारेबाजी करते हुए नजर आए। जानकारी के अनुसार बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की 18वें दिन की कार्यवाही होने के पहले ही भारतीय कम्युननिस्टर पार्टी (माले) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वो अपने हाथों में तख्तियां लेकर कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के अधिकारों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। माले के विधायकों ने इस दौरान न्यूोनतम समर्थन मूल्य  को कानूनी दर्जा देने और बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। इसके अलावा विधानमंडल के अंदर भी वाम दलों के विधायक कृषि कानूनों के खिलाफ में विरोध जता रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल ‘राजद’ के विधायकों ने विधानसभा में पेट्रोल व डीजल लगातार बढ़ रही कीमतों का विरोध किया है। साथ राजद विधायकों ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग उठाई। राजद पार्टी के सदस्य विधानसभा में किसानों के हितों के मामले भी उठा रही हैं। राजद एमएलए प्रेमशंकर प्रसाद ने विधानमंडल के सदन में फसल क्षति के आंकलन के लिए मौसम आधारित संयंत्र लगाने में गड़बड़ी का मामला उठाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *