Nirbhik Nazar

झारखंड मे मास्क चेकिंग अभियान की शुरूआत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने सभी जिलों के डीसी को भेजा था अभियान के लिए पत्र

रांची ब्यूरो

रांची : झारखंड मे अगर आप बिना मास्क लगाए सड़कों पर नज़र आए तो आपकी खैर नहीं। झारखंड मे बिना मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान अगर कोई बिना मास्क पाया जाता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में कम जांच पर नाराजगी जताई है और जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन पर राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है।

बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार प्रयत्नशील है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव केके सोन ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को पत्र भेजकर 18 मार्च, 2021 से मास्क चेकिंग अभियान चलाने की बात कही थी। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि इस अभियान को कड़ाई से पालन कराये और बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करें। इसी के मद्देनजर गुरुवार से राज्य में मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत हुई है। इसके तहत 18 मार्च से राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के तहत मास्क चेकिंग अभियान चलाया रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *