Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में नेक्स लेवल की होगी अस्पतालों की व्यवस्था, बदलाव के लिए लक्ष्य निर्धारित

देहरादून: राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और उप चिकित्सालयों को आधुनिक बनाने में सरकार जुटी हुई है. जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों और उप जिला चिकित्सालयों में बेहतर कदम उठाने के लिए बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बैठक में विभागीय अधिकारियों को कहा कि स्वास्थ्य विभाग आने वाले 5 महीने में सभी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए प्रयास करेगा. इसको लेकर सरकार स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में आम जनमानस को सभी बीमारियों की संपूर्ण चिकित्सा स्थानीय स्तर पर मिल सके और किसी भी मरीज को रेफर करने की नौबत ना आए. उन्होंने सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आकर्षक सेवा शर्तों का निर्धारण करने के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था जरूर रखी जाए, ताकि मरीजों को इलाज कराने में कोई दिक्कत ना हो. स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला चिकित्सालयों और उप जिला चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. वहीं उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने स्वास्थ्य विभाग को टैली मेडिसिन सेवाओं को एक्चुअल मेडिसिन सेवा में बदलने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाने को भी कहा है. उन्होंने कहा कि हम सब का फोकस बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर होना चाहिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News