Nirbhik Nazar

अहमदाबाद विमान हादसा: हरिद्वार में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मां गंगा से की गई प्रार्थना, दी गई श्रद्धांजलि

हरिद्वार: अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों के मरने की खबर है. इस हादसे में मारे गए लोगों को आज 13 मई को हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई और विनती की गई कि इस दु:ख की घड़ी में मां गंगा उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें.

पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज मां गंगा को पुष्प अर्पित कर अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मां गंगा सभी आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें. इसके अलावा अधीर कौशिक का कहना कि सरकार को इस मामले की विस्तृत जांच करनी चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह की कोई घटना न हो.

बता दें कि कल 12 जून गुरुवार को एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के एक मिनट के अंदर ही विमान क्रैश हो गया है. विमान में 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति बच गया, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. एयर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.

विमान एक इमारत से टकराया था, इस वजह से 24 अन्य लोगों के मरने की खबर है. हादसे के वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे, जिनका भी निधन हो गया. विजय रूपाणी लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News