Nirbhik Nazar

केदारनाथ यात्रा: रोजाना कितनी उड़ानें भरते हैं हेलीकॉप्टर, कितनी कंपनियां कर रहीं ऑपरेट और कितने हादसे? जानें डिटेल्स

देहरादून: केदरानाथ धाम की यात्रा पर जानेवाले तीर्थयात्री लंबी और कठिन पदयात्रा नहीं कर पाने की स्थिति में हेलिकॉप्टर की सेवा लेते हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी इस सेवा से केदारनाथ धाम के दर्शन में सुविधा होती है। पिछले कुछ वर्षों में हेलीकॉप्टर की बुकिंग में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चार धाम यात्रा के दौरान यहां हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भरते रहते हैं।

अब तक पांच हादसे

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होता है। वहीं इस यात्रा के दौरान अब तक पांच हादसे हो चुके हैं। आज गौरीकुंड में हुए हादसे में सात लोगों की जान चली गई। आइये जानते हैं कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की क्या स्थिति है।

कितनी कंपनियां दे रही हेलीकॉप्टर सर्विस

केदारनाथ धाम के लिए लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिसिरी से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते हैं। फिलहाल यहा कुल 8 हेली कंपनियां सेवाएं दे रही है। इन कंपनियों के हेलीकॉप्टर के लिए कुल 9 हैलीपैड बनाए गए हैं।

  1. गुप्तकाशी: 2 हेलीकॉप्टर कंपनी सर्विस दे रही है
  2. फाटा: 3 हेलीकॉप्टर कंपनी सर्विस दे रही है
  3. सिसरी: 3 हेलीकॉप्टर कंपनी सर्विस दे रही है

रोजाना कितनी उड़ानें भरते हैं हेलीकॉप्टर

पिछले दो महीने से 1 दिन में यह सभी कंपनियां मिलकर औसतन 215 उड़ानें भर रही हैं। मौसम ठीक होने पर एक दिन में अधिकतम 290 उड़ानें भरी गई हैं। हेलीकॉप्टर में पायलट को मिलाकर अधिकतम   6 लोग बैठ सकते हैं। गौरीकुंड में जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ उसमें 7 लोग थे क्योंकि एक 2 साल का बच्चा था जिसका वजन 10 किलो था इसीलिए कुल संख्या 7 थी।

DGCA ने उड़ानों की संख्या कम करने को कहा

DGCA ने एक हफ्ते पहले उड़ानों की संख्या कम करने के निर्देश दिए थे। इस गाइडलाइंस के मुताबिक 1 घंटे में केवल दो उड़ानें ही भरी जाएंगी। अगर मौसम ठीक होता है तो एक घंटे में अधिकतम तीन उड़ानें भारी जा सकती हैं। हेलीकॉप्टर में फ्यूल का वजन और टेंपरेचर देख कर ही यात्रियों को बैठाया जा सकता है। यानी अगर फ्यूल कम है तो अधिकतम 6 लोग बैठेंगे। अगर 45 किलो का फ्यूल पूरा है तो यात्री कम बैठेंगे।

किस हेलीपैड से केदरानाथ की कितनी दूरी?

फाटा हेलीपैड से केदारनाथ की दूरी केवल 31 किमी है। हेलीकॉप्टर को यह दूरी तय करने में केवल 9 मिनट का समय लगता है। इस यात्रा के लिए एक तरफ का किराया 2,500 रुपया लगता है। सिसरी हेलीपैड से केदारनाथ की दूरी केवल 23 किमी है। इस दूरी को तय करने में हेलीकॉप्टर को 11 मिनट लगता है। वहीं गुप्तकाशी हेलीपैड से केदारनाथ की दूरी 45 किमी है और हेलीकॉपटर को यहां पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। इस रूट पर एक तरफ का किराया 3,800 रुपया है। रोजाना करीब 1500 यात्री हेलीकॉप्टर से चारधाम के दर्शन करने के लिए जाते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News