Nirbhik Nazar

पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, ‘गांव की सरकार’ में अपने प्रत्याशियों को उतारेगी भाजपा! 

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म है. एक तरफ जहां निर्वाचन आयोग और सरकार चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो वहीं प्रत्याशी भी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं. साथ ही जनता भी अपनी छोटी सरकार चुनने के लिए काफी उत्साहित दिख रही है. वहीं राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव मोड में नजर आ रही हैं.

पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भाजपा ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैठक हो चुकी है. इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर अंतिम रूप दिया गया. बीजेपी शीघ्र ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजने जा रही है.

ज्योति प्रसाद गैरोला के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री आवास में पंचायत चुनावों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकें हुई थी. इन बैठकों में सबसे पहले टोली बैठक हुई और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार की बैठक हुई.

इन बैठकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के चयन के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया गया. पार्टी के उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने बताया कि इस बार प्रत्येक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने की योजना बना रही है.

गैरोला ने बताया कि बैठक में निश्चित किया गया है कि चुनाव तिथि और आरक्षण की अंतिम घोषणा होते ही पर्यवेक्षकों को क्षेत्रों में भेज दिया जाएगा, जहां वह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए समर्थित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करेंगे. जिस पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षेत्र, समाज, वर्ग और पार्टी रणनीति के अनुसार विचार विमर्श कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी.

इसी तरह अधिकांश प्रधान और क्षेत्र पंचायत सीटों पर कमल खिलाने के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा. बैठक में पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट किया गया, अधिकांश प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख और सभी जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनवाने पर जोर है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News