Skip to main content

Nirbhik Nazar

24 जून को वारणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक, सीएम धामी करेंगे शिरकत

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 24 जून को वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. ऐसे में उत्तराखंड की ओर से रखे जाने वाले प्रस्ताव को तैयार करने में उत्तराखंड शासन जुटा हुआ है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की इकोलॉजी और इकोनॉमी में समन्वय की भावना के अनुसार ऐसे ठोस और यूनिक प्रस्ताव तैयार करें जो प्रदेश में समग्र, सतत और संतुलित विकास को नई गति दे सकें.

बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को राज्य में बच्चों के पोषण, शारीरिक और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा बच्चों का भविष्य ही राज्य और देश का भविष्य है, ऐसे में उनके समग्र विकास के लिए एक समेकित और लक्ष्य आधारित योजना बनाई जाए. आईसीडीएस (समेकित बाल विकास योजना), खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खेल विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है. जिससे बच्चों को उचित पोषण, खेल गतिविधियां, स्वास्थ्य सेवाएं और मानसिक विकास के पर विशेष ध्यान दिया जा सके.

सीएम ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए. राज्य के हर नागरिक को इस योजना का लाभ मिले, ये प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम जनता जरूरत समय पर इस सुविधा का लाभ उठा सके.

यही नहीं, बैठक के दौरान सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को लगातार कुपोषण और एनीमिया के मामलों की समीक्षा करने और बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिलास्तर पर ऐसे प्रयासों की निगरानी और मूल्यांकन की बेहतर व्यवस्था की जाए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News