ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन ईजाद होने के बाद तो ऐसा लग रहा था की कोरोना खत्म हो गया है लोग बेफिक्री से घूमते नज़र आ रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनो से कोरोना ने फिर टेंशन देनी शुरू कर दी है। कई राज्यों मे मास्क चेकिंग अभियान को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है और मास्क न लगाने वालों को सख्ती से निपटा जा रह है। इससे भी ज़्यादा चिंता आज आए कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के करीब 40 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के 39,726 नए मामले दर्ज किए, जो कुल संक्रमण को 1,15,14,331 तक ले गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि वायरल बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 20,654 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल ठीक होने वाले मामले 11,083,679 हो गए हैं।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 19 March, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,15,14,331
➡️Recovered: 1,10,83,679 (96.26%)👍
➡️Active cases: 2,71,282 (2.36%)
➡️Deaths: 1,59,370 (1.38%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/7l4amUahOK
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 19, 2021
इस बीच, सक्रिय केसलोड 271,282 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 154 नई मौतों के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 159,370 तक चली गई है। यह लगातार नौवां दिन है, जब देश में 20,000 से अधिक नए कोरोना वायरस मामलों का पता चला है। 154 नई मौतों में अकेले महाराष्ट्र में 58, केरल में 15, पंजाब में 32 और तमिलनाडु में 9 हुई हैं।
State-wise details of Total Confirmed #COVID19 cases
(till 19 March, 2021, 8 AM)➡️States with 1-30000 confirmed cases
➡️States with 30001-280000 confirmed cases
➡️States with 280000+ confirmed cases
➡️Total no. of confirmed cases so far pic.twitter.com/UbBsbA539E— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 19, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,13,70,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,57,383 सैंपल कल टेस्ट किए गए।