Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में फिर हुये पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर, नैनीताल डिप्टी कलेक्टर बने गोपाल सिंह चौहन

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. जारी आदेश के अनुसार पीसीएस गोपाल सिंह चौहन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है. जारी आदेश के अनुसार उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग के निर्देश दिये गये हैं. इससे पहले वे शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक थे.

इसके साथ ही हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट अज्ब प्रसाद वाजपेयी को तत्काल प्रभाव से मुक्त किया गया है. पीसीएस अफसर अज्ब प्रसाद वाजपेयी को शुगर किच्छा मिल के प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है. पीसीएस पीसी दुमका को अपर सचिव गन्ना की जिम्मेदारी दी गई. प्रबंध निदेशक गन्ना भी पीसी दुमका देखेंगे. त्रिलोक सिंह मार्तोलिया का भी ट्रांसफर किया गया है. उन्हें आयुक्त गन्ना, चीनी के पद के सापेक्ष तैनात किया गया है.

बता दें बीते दिनों भी उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले हुये थे. तब करीब 24 अफसरों का ट्रांसफर किया गया था. इनमें इसमें रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया. शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया. रजा अब्बास को अपन नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई. फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया. प्यारे लाल शाह को कोटद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया. देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया.

19 जून की रात को जारी हुये तबादला आदेश के कुछ ही दिन आज एक बार फिर से पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. जिसमें दो अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News