ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शासकीय प्रवक्ता की नियुक्ति की है, जिसमें शासकीय प्रवक्ता के पद पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस जिम्मेदारी को त्रिवेंद्र रावत सरकार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक निभा रहे थे। मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद नई तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में शासकीय प्रवक्ता को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब विराम लग गया है।

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अब सरकार के तमाम फैसलों की जानकारी मीडिया को साझा करने के लिए सुबोध उनियाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ में मोहन चंद्र जोशी वरिष्ठ निजी सचिव की तैनाती हुई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतिस्वरानंद के निजी स्टाफ में ललित कुमार वरिष्ठ निजी सचिव की तैनाती हुई। मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ में नयनदीप निजी सचिव की तैनाती हुई। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के निजी सचिव में तारकेश्वर यादव निजी सचिव की तैनाती हुई , सचिव हरबंस सिंह चुघ के निजी स्टाफ में कपिल कुमार चौहान निजी सचिव की तैनाती हुई है।