Nirbhik Nazar

कांग्रेस हाईकमान ने राम रतन नेगी को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष

देहरादून: बीते लंबे समय से उत्तराखंड कांग्रेस के सैनिक प्रकोष्ठ का कार्यभार संभाल रहे सेवानिवृत्ति कैप्टन बलबीर रावत की जगह शीर्ष नेतृत्व ने सेवानिवृत कर्नल राम रतन नेगी को प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष बनाया है.

पौड़ी जिले के रहने वाले रिटायर कर्नल राम रतन नेगी को प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं ने सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है. प्रदेश कांग्रेस ने विश्वास जताया है कि कर्नल नेगी संगठनात्मक अनुभवों, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की भावना से भूतपूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करेंगे. इसके साथ ही वह संगठन को नई दिशा भी प्रदान करेंगे.

इसके साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों में सैनिक प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बदल दिए हैं. उत्तराखंड से रिटायर्ड कर्नल राम रतन नेगी को कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष जबकि महाराष्ट्र में सेवानिवृत सूबेदार टीएम सूर्यवंशी, झारखंड से सेना से रिटायर्ड हृदयानंद दिल्ली में रिटायर्ड पीओ सुरेंद्र कुमार और चंडीगढ़ से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल नवजोत सिंह को सैनिक प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है.

उत्तराखंड कांग्रेस का पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ फ्रंटल संगठनों में से एक है. जिसकी कमान कई वर्षों से रिटायर्ड कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने संभाली हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पद मुक्त करते हुए सेवानिवृत कर्नल राम रतन नेगी को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की आज कमान सौंप दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News