Skip to main content

Nirbhik Nazar

हरिद्वार में कांवड़ मेले को लेकर इंटर स्टेट मीटिंग, मुख्य सचिव और डीजीपी रहे मौजूद, 50 डीजे संचालकों को भेजे गये नोटिस

हरिद्वार/देहरादून: कांवड़ मेला 2025 को लेकर आज हरिद्वार के मेला कन्ट्रोल भवन में इंटरस्टेट बैठक हुई. इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, पंजाब पांच राज्यो के अधिकारी शामिल हुये. बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की.

बैठक के बाद मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया आज की बैठक में कांवड़ मेले को सकुशल ओर सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए आस पास के राज्यों के अधिकारियों के बीच आवश्यक चर्चा की गई. उन्होंने कांवड़ियों से हाकी, बेसबॉल बैट जैसी वस्तुएं ना लाने की अपील की है. साथ ही डीजे और कांवड़ की साइज ज्यादा को लेकर भी दिशा निर्देश दिये हैं.

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने बताया पहलगांव में हुए हमले के बाद कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया है. आज अन्य राज्यों के साथ रूट डाइवर्जन और कांवड़ियों के पंजीकरण को लेकर माइक्रो स्तर पर चर्चा हुई है. जिसमें यह तय किया गया है किन दिनों में कहां कहां रूट डाइवर्जन किया जाएगा. उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया इस बार कांवड़ियों के पंजीकरण के साथ ही कांवड़ मेले में दुकानदारों के नाम लिखे जाने पर भी चर्चा हुई है. उन्होंने कहा इस बार भी पिछले वर्ष की तरह ही व्यवस्था रहेगी.

50 डीजे संचालकों को भेजे गये नोटिस: कांवड़ मेले से पहले उत्तराखंड पुलिस ने 50 बड़े डीजे संचालकों को नोटिस थमा दिया है. पुलिस का कहा है इस बार कांवड़ में तय मानकों के साथ ही डीजे बजेगा. इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने केंद्र से 20 पैरामिलिट्री कम्पनी की मांग की है. 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे. केंद्र सरकार से 5 बम स्क्वॉड ओर डॉग स्क्वॉड की मांग की गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News