Skip to main content

Nirbhik Nazar

धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर जाना रुद्रप्रयाग बस हादसे में घायलों का हाल, डॉक्टरों को दिए घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश, परिजनों से भी की मुलाकात

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 27 जून शाम को ऋषिकेश एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्रप्रयाग बस हादसे में घायल हुए लोगों को हालचाल जाना और उनके परिजनों से भी मुलाकात की. इसके अलावा सीएम धामी ने एम्स के डॉक्टरों से बात कर घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने के निर्देश दिए.

बता दें कि गुरुवार 26 जून को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम के तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिर गई थी. हादसे के वक्त बस में 20 लोग सवार थे, जिनमे से 10 लोग बाहर छिटक गए थे. बाहर छिटके दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दस लोग बस के साथ नदी में समा गए थे.

नदी में गिरे 10 लोगों में से भी एक का शव पुलिस को कल ही मिल गया था. इस तरह इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी. वहीं 9 लोग लापता थे. लापता में से भी आज दो के शव मिल गए थे. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई. सात लोग अभी भी लापता है. जिनकी खोजबीन के लिए कल से ही नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

घायलों में चार की ही हालत काफी गंभीर थी, जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया था. ऋषिकेश एम्स में भर्ती उन्हीं लोगों से आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की. वहीं इस मामले में कल ही रुद्रप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी थी. इसके अलावा रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी रुद्रप्रयाग बस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेट बनाई है.

इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों को निर्देश भी किया है. साथ ही नदी में लापता लोगों की खोचबीन के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी अधिकारियों को कहा.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News