Nirbhik Nazar

“फटी जींस” के बाद उत्तराखंड CM तीरथ का नया विवादित बयान ” यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो, क्यों बदन दिखा रहे हो ” 

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के ऊपर विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिलाओं द्वारा ‘फटी जींस’ पहनने पर दिए गए बयान का असर अभी देश मे ठंडा भी नहीं हुआ था की सीएम तीरथ का युवतियों पर नया बयान सोशल मीडिया मे खूब उछलकूद कर रहा है। । इसमें वे अपने कॉलेज के समय किस्सा सुना रहे हैं। इसमें वे लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने को लेकर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें तीरथ कहते हैं, ‘मैं श्रीनगर में पढ़ता था, एक चंडीगढ़ से लड़की आई। वो हमारे यहां की थी लेकिन चंडीगढ़ से आई थी। आप क्या कहते हैं उसे कट…।’ तीरथ सिंह रावत आगे कहते हैं, ‘उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना, सभी लड़के उसके पीछे भाग रहे थे। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो, क्यों बदन दिखा रहे हो..क्या होगा। “यूनिवर्सिटी में पढ़ने आये हो, और अपना बदन दिखा रहे हो, क्या होगा इस देश का ”

बता दें कि इससे पहले तीरथ सिंह रावत का एक वीडियो बुधवार को सामने आया था जिसमें उन्होंने एक फ्लाइट का वाकया सुनाया था। इसमें वे बता रहे थे कि कैसे एक महिला उन्हें फ्लाइट में मिली, जिसने फटी हुई जींस पहनी थी। तीरथ सिंह रावत आगे कहते हैं कि महिला एनजीओ में काम करती है लेकिन ऐसे फटी हुई जींस पहनकर वो क्या संदेश देगी। ये कैसे संस्कार हैं। तीरथ सिंह रावत का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया सहित कई नेता भी उन पर निशाना साध चुके हैं। इसमें राज्य सभा सांसद जया बच्चन समेत, टीएमसी की महुआ मोइत्रा, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और दिल्ली महिला आयोग की स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *