Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे सर्वे के मुताबिक BJP हार रही चुनाव, कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, आप का भी खुल रहा खाता, पढ़िये पूरी खबर

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: अगर अभी चुनाव हुए तो उत्तराखंड में बीजेपी सरकार बनाने में सफल नहीं होगी। वहीं कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी। एबीपी-सी वोटर सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। चुनाव से करीब 1 साल पहले हुए इस सर्वे में बीजेपी को कुल 70 सीटों में से 24 से लेकर 30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सर्वे के मुताबिक कांग्रेस 32 से 38 सीटों के साथ सरकार बना सकती है। राज्य में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी को भी सर्वे में 2 से 8 सीटें दी गई हैं।

उत्तराखंड में सीएम के प्रति जनता और खुद के नेताओं की नाराजगी के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को नया सीएम बनाया गया है। लेकिन सर्वे के मुताबिक बीजेपी का राज्य में हाल कुछ ठीक होने वाला नहीं है। बता दें कि बीजेपी को 2017 में 57 सीटें मिली थीं, जबकि इस सर्वे की मानें तो अब बीजेपी आधी सीटों तक सिमटती हुई नजर आ रही है।

अब अगर वोट शेयर की बात करें तो सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को सबसे ज्यादा 40.8 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। वहीं बीजेपी 38.3 फीसदी वोट शेयर तक ही सिमटकर रह जाएगी। राज्य में बीएसपी को 4.2 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 9.2 फीसदी वोट शेयर दिया गया है। वहीं अन्य के खाते में 7.5 वोट जाते दिख रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *