Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने फिर से सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, कांग्रेस ने कसा तंज, जानिए क्या कहा? 

देहरादून: राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड के बीजेपी संगठन की कमान सौंपी है. उन्हें दोबारा बीजेपी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए एकमात्र महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया था. हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इसे बीजेपी का इंटरनल मैटर बताया है, लेकिन साथ ही तंज भी कसा है.

सूर्यकांत धस्माना ने कसा तंज: उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महेंद्र भट्ट दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने एक बार फिर से महेंद्र भट्ट के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी किस तरह से चुनाव करा रही है, उसे पूरा देश जानता है.

सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी पर देश का चुनाव प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किस तरह से बीजेपी देश के चुनाव को प्रभावित करती आई है, उसे पूरा देश देख रहा है. हालांकि, उन्होंने महेंद्र भट्ट को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को बीजेपी का इंटरनल मैटर बताया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी को भी संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए उससे कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है, लेकिन उन लोगों के प्रति सहानुभूति जरूर है, जो प्रदेश अध्यक्ष बनने की आस लगाए हुए थे. बीजेपी संगठन का अध्यक्ष बनने की दौड़ में बहुत सारे लोग थे.

सूर्यकांत धस्माना ने तंज कसा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी ने मात्र नाटक रचा और यह सस्पेंस बनाने की कोशिश की. आखिर बीजेपी किसको प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने जा रही है, लेकिन जब महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से उत्तराखंड संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुनना ही था तो पहले दिन ही उनके नाम की पर्ची निकाल देनी चाहिए थी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News