देहारादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को अपने जींस वाले बयान पर माफी मंगनी ही पड़ी आपको बता दें मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि “संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे बाजार में घुटनों पर फटी जींस खरीदने जाते हैं और अगर फटी न मिले तो उसे कैंची से काट लेते हैं।“

उत्तराखंड बीजेपी के उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है की सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। भसीन ने अपने ट्वीट मे लिखा है “मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस के बयान पर साफ़ किया कि उन्होंने अपने परिवेश व संस्कार के कारण बात कही। उन्होंने जींस पर नहीं फटी जींस पर आपत्ति जताई। एक चैनल से वार्ता में उन्होंने कहा कि कोई पहनना चाहते हैं तो पहने और किसी को उनकी बात से ठेस पहुँची तो वे माफ़ी चाहते हैं।“
मुख्यमंत्री #TirathSinghRawat ने फटी जींस के बयान पर साफ़ किया कि उन्होंने अपने परिवेश व संस्कार के कारण बात कही।उन्होंने जींस पर नहीं फटी जींस पर आपत्ति जताई।@aajtak से वार्ता में उन्होंने कहा कि कोई पहनना चाहतेहैं तो पहने और किसी को उनकी बात से ठेस पहुँची तो वे माफ़ी चाहते हैं। pic.twitter.com/edGlw8uslS
— Dr. Devendra Bhasin (@DrDBhasin) March 19, 2021
आपको बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का जींस वाले बयान पर पूरे देश मे विरोध हो रहा था। नेत्री से लेकर अभिनेत्री तक सीएम के इस बयान की आलोचना कर रहीं थी उत्तराखंड मे भी कांग्रेस लगातार सीएम से माफी मांगने के लिए दबाव बना रही थी, आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के घर के बाहर पोस्टर लेकर मानफी मांगने के लिए कहा था।