Nirbhik Nazar

केदारनाथ धाम यात्रा के लिए 25 मार्च से यात्रियों को ढोने वाले घोडे और खच्चरों का पंजीकरण होगा

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के कपाट 17 मई भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे केदारनाथ यात्रा के लिए मात्र दो महीने बचे हैं। इसके लिए प्रशासन ने भी केदारनाथ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आगामी 25 मार्च से यात्रियों को ढोने वाले घोडे और खच्चरों का पंजीकरण होगा और लाइसेंस प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु पशुपालन और पंचायत विभाग द्वारा 25 मार्च से विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर घोड़े-खच्चर मालिकों, हाॅकरों व श्रमिकों के पंजीकरण व लाइसेंस निर्गत किए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नितवाल के अनुसार घोड़े-खच्चर मालिकों, हाकरों व श्रमिकों के पंजीकरण व लाइसेंस निर्गत करने सहित यात्रा के दृष्टिगत घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं बीमा हेतु विकास खंड ऊखीमठ के राऊंलेक, मैखंडा व छेनागाड़ में गुरुवार (25 मार्च) को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

31 मार्च को मनसूना, गौरीकुंड, जखोली बड़मा में 3 अप्रैल को सिरसौली, बड़ासू, चंद्रापुरी 6 अप्रैल को जालमल्ला, खुमेरा व नैनी पौंडार में यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चर मालिकों, हाकरों व श्रमिकों के लाइसेंस पंजीकरण हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कालीमठ, नारायणकोटी व नागजगई में 9 अप्रैल को, जाखधार व त्रियुगीनारायण में 16 अप्रैल को, ल्वारा व बांसवाड़ा में 19 अप्रैल तथा साल्या व बड़ेथ में 22 अप्रैल को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *