Skip to main content

Nirbhik Nazar

देहरादून: स्टेटस सिंबल के लिए चुका रहे लाखों रुपए, साढ़े 12 लाख में बिका 0001 नंबर

देहरादून: वाहनों के लिए वीआईपी नंबर की चाह के लिए लाखों रुपए की बोली लग रही है. दूनवासियों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुके वीआईपी नंबर 0001 लेने की चाह में कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. इस बार भी 0001 नंबर ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया. डेढ़ महीने पहले 25 मई को ही यह नंबर 13.77 लाख रुपए में बिका था और अब नई सीरीज के लिए बोली में यह नंबर 12.30 लाख रुपए में खरीदा गया. यह दूसरी बार है जब 0001 ने 10 लाख रुपए से ऊपर की कीमत को पार किया है.

बता दें कि दूसरे नंबर पर इस बार 0007 नंबर रहा, जो तीन लाख 75 हजार रुपए में बिका. तीसरा स्थान 0009 नंबर रहा, जो तीन लाख 33 हजार रुपए में बिका. चौथे नंबर पर 7777 रहा, जो एक लाख 59 हजार रुपए की बोली में खरीदा गया. पांचवें नंबर पर 0005 रहा जो एक लाख 25 हजार रुपए, जबकि 1111 नंबर एक लाख 07 हजार रुपए में बिका है. साथ ही इसके अलावा 7000 नंबर 92 हजार रुपए, 9999 नंबर 89 हजार रुपए, 0002 नंबर 81 हजार रुपए, 0077 नंबर 73 हजार,0003 नंबर 67 हजार रुपए, 0999 नंबर 66 हजार रुपए,जबकि 9000 नंबर 52 हजार रुपए में बिका. बाकी नंबर 10 हजार रुपए से 37 हजार रुपए के बीच बिके हैं.

मई-2025 में दून के कारोबारी ने यह नंबर अब तक की रिकार्ड कीमत 13.77 लाख में खरीदा. अप्रैल-2024 में दून के कारोबारी ने आठ लाख 45 हजार रुपए खर्च कर 0001 नंबर खरीदा था. अगस्त-2022 में 0001 नंबर सहारनपुर के एक कारोबारी ने सात लाख 66 हजार रुपए में खरीदा था. जून-2023 में 0001 नंबर एक कारोबारी ने यह नंबर सात लाख 39 हजार रुपए में खरीदा था. फरवरी-2024 में 0001 नंबर एक रियल एस्टेट कारोबारी ने सात लाख 22 हजार रुपए में खरीदा था.

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया है कि इस बार (यूके 07-एचडी) सीरीज कुल 28 नंबरों की ऑनलाइन बोली लगाई गई. उन्होंने बताया कि (यूके 07-एचडी) सीरीज के लिए 0001 नंबर ने इस बार भी सर्वाधिक बोली लगी,यह नंबर दयानिधि शर्मा ने अपनी लग्जरी कार के लिए 12.30 लाख रुपए में खरीदा है. साथ ही आवेदकों को अब बोली की रकम 30 दिन की निर्धारित समय-सीमा में जमा करानी होगी. साथ ही 0001 और 0786 नंबर ऐसे हैं, जिनकी न्यूनतम कीमत एक लाख रुपए है, जबकि बाकी नंबरों की न्यूनतम कीमत 25 हजार व 10 हजार रुपए है. हालांकि, पिछले लंबे समय से 0786 नंबर न्यूनतम कीमत भी नहीं पा रहा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News