Nirbhik Nazar

बीजेपी ने बड़े बड़े वादे किए, सत्ता हासिल की, पर प्रदेश की जनता से विश्वासघात करने के सिवा कुछ नहीं किया- प्रीतम सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिम सिंह ने भाजपा की चार साल की नाकामियों को उजागर किया| प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने बड़े बड़े वादे करके सत्ता हासिल की पर प्रदेश की जनता से विश्वासघात करने के सिवा कुछ नहीं किया| भाजपा का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का वादा हो या प्रदेश से पलायन रोकने का मुद्दा चार वर्षों में सब बातें धरी की धरी ही रह गई|

प्रीतम सिंह ने कहा कि चार साल हो गए जीरो टॉलरेंस दिखाई नहीं दिया| उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कुम्भ मेले के प्रबंधन में हुए भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़ा किया| साथ ही पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार की CBI जाँच कराने की बात कही| प्रीतम सिंह ने बेरोजगार युवाओं और किसानों के साथ हुए छल पर भी रोष व्यक्त किया| कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है| भाजपा के चार साल बीत चुके हैं पर युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है| किसानों से किये गए ऋण माफ़ी के वादे को भी ये सरकार पूरा नहीं कर पाई है| चार सालों में गन्ना किसानों के लिए मात्र 1 रु मूल्य वृद्धि की गई|  नतीजन चाहे उपनल कर्मचारी हों, युवा वर्ग या किसान सभी अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आंदोलनरत हैं|

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तरोत्तर बढ़ती महंगाई पर भी तंज कसते हुए कहा की बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने जनता की जेबों पर दोहरी मार करने का कार्य किया है| आज पेट्रोलियम, गैस सिलेंडर व अन्य जरूरी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं| उन्होंने कहा कि चमोली आपदा में भी प्रबंधन विफल ही साबित हुआ| मातृशक्ति के प्रति इनकी सोच से प्रदेश का जन जन भली भांति अवगत हो गया है| तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के वेश पर की गई टिप्पणी की भी उन्होंने कड़ी निंदा की|

 

प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रीतम ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पूछे ये सवाल

क्या भाजपा मलिन बस्तियों को संरक्षित करने का काम करेगी?

सरकार अर्थव्यवस्था की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए क्या करेगी?

जीरों टॉलेरेंस के तहत प्राधिकरण भ्रष्टाचार की जाँच कब होगी?

क्या किसानों का ऋण माफ़ होगा?

क्या महंगाई कम होगी?

क्या बेरोजगारी दूर होगी?

क्या प्राधिकरण व श्राइन बोर्ड को समाप्त करेंगे ?

क्या पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलेगा?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *