Skip to main content

Nirbhik Nazar

धामी से मिलने के बाद सैनी का फैसला -अब हरियाणा में भी चलाएँगे ‘ऑपरेशन कालनेमि’, उत्तराखंड की तर्ज पर हरियाणा में कसेगा ढोंगियों पर शिकंजा

देहरादून/चंडीगढ़: उत्तराखंड में अपराध और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की तर्ज पर अब हरियाणा में भी यह अभियान चलाया जाएगा। रविवार को उत्तराखंड दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का समय आ गया है।

मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, प्रेरणा ली

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए एक मॉडल बन सकता है। उन्होंने धामी सरकार की कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

कालनेमिकी तर्ज पर हरियाणा में भी होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में भी धार्मिक आस्था के नाम पर अपराध, अंधविश्वास और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में सांप्रदायिक तनाव और भय फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य की सुरक्षा प्राथमिकता

सैनी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता है। उत्तराखंड की तर्ज पर हरियाणा में भी एक समर्पित अभियान चलाकर पुलिस और प्रशासन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून प्रवास के दौरान रविवार को सहस्त्रधारा स्थित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान लोक कलाकारों ने उत्तराखंडी गीतों की प्रस्तुति दी। सैनी ने इन लोक विधाओं को हरियाणा में भी बढ़ावा देने की बात कही।

आपको बता दें उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि अभियान की शुरुआत हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की थी, जिसका उद्देश्य धर्म की आड़ में अपराध करने वालों पर नकेल कसना है। अब हरियाणा में भी इस मॉडल को अपनाने की तैयारी, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की ओर संकेत करती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News