Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के CM तीरथ के बयान “फटी जींस” के समर्थन मे उतरे मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, कही ये बात…

ब्यूरो रिपोर्ट

भोपाल: उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत  सिंह को कुछ ही दिन हुए हैं मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किए हुए।  सीएम बनते ही अपने एक बयान को लेकर तीरथ सिंह रावत विवादों में घिर गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वयारल हुआ। सीएम के बयान देते ही उनकी जमकर आलोचना हुई।  अब इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सीएम तीरथ सिंह रावत का समर्थन किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के समर्थन में उतरे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि फटे कपड़े पहनना अपनी संस्कृति के खिलाफ है, महिला कोई भी हो उसका सम्मान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कृषि मंत्री ने कहा कि कोई भी माता पिता यह नहीं देख सकते कि उनका बेटा या बेटी फटे कपड़े पहने। उन्होंने कहा आज पाश्चात्य संस्कृति के लोग भारतीय परिधान की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। परिवार में महिला अगर फटे कपड़े पहनती है तो यह अच्छा नहीं लगता। हमें स्वयं इस बात का ख्याल रखना चाहिए। कमल पटेल ने कहा, अपना सम्मान अपने हाथ में होता है तो ऐसे कपड़े क्यों पहने जो खराब लगें, इसे लेकर खुद ही सोचना चाहिए। स्वतंत्रता अपनी जगह है और सम्मान की रक्षा अपनी जगह। हमारे यहां कुछ लोग हैं जो हर चीज का विरोध करते हैं धर्म, संस्कृति, राष्ट्रवाद के बारे में कुछ भी कहा जाए तो उसका विरोध करते हैं। ये राजनीति का विषय नहीं है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *