Nirbhik Nazar

NH-2 पर लूटपाट करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद, छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला,थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी घायल

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

भभुआ/कैमूर– एनएच 2 पर लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में एक कुदरा थाना क्षेत्र का तो दो रोहतास जिले का रहने वाला। उनके पास से आधा दर्जन मोबाइल,एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लूटपाट गिरोह के मुख्य सरगना अशोक यादव और उसका परिवार पुलिस की टीम देखकर पथराव करने लगा जिसमे अशोक यादव भागने में सफल रहा। पथराव में कुदरा थाना प्रभारी शक्ति सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास एनएच दो पर एक महीने पहले लूटपाट के नियत से अपराधियों द्वारा एक पिकअप चालक को गोली मार दी गई थी जिससे 60 हजार रुपये और मोबाइल का लूट हुआ था। इसके तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक मुख्य सरगना अशोक यादव अभी भी फरार है छापेमारी पुलिस द्वारा जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया 7 लोगों का हम लोगों का टीम है जिसका मुख्य सरगना अशोक यादव है, जो रोहतास जिले के शिवसागर थाना के पखनारि गांव का रहने वाला है। हम लोग nh2 पर ईट रख देते हैं और उसके बगल में कांटी लगा देते हैं इससे बचने के लिए जब गाड़ियां कांटी के तरफ से मूड़ती है तो पंचर हो जाता है और लूटपाट कर लिया जाता है।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कुदरा थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास एनएच दो पर यूपी से दो पिकअप में आम लोड कर जा रहा था तभी इन अपराधियों द्वारा उसके साथ लूटपाट करते हुए गोली मार दी गई थी। पुलिस ने कांड अंकित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। तभी तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर जब शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी गांव से अशोक यादव को पुलिस गिरफ्तार करने गइ तो अशोक यादव और उसके परिवार वालों द्वारा पुलिस पर ईंट पत्थर चलाया गया। जिसमें थाना प्रभारी के साथ साथ कुछ पुलिसकर्मी को भी चोटें आई है और अशोक यादव चकमा देकर भाग गया। पुलिसउसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है । वहीं थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस एक और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *