Nirbhik Nazar

यूपी की जेलों मे बंद कैदियों को 23 और 24 मार्च को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन -पुलिस महानिदेशक (जेल)

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ: यूपी के पुलिस महानिदेशक, (जेल) आनंद कुमार के मुताबिक शासन के निर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों का कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज़ कैदियों को 23 और 24 मार्च को दी जाएगी। आनंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की जेलों में कुल 1,12,120 कैदी हैं, जबकि पूरे करोना काल में जेलों में बंद हुए और जमानत पाए कैदियों को मिलाया जाए तो 4,33,789 बंदियों के कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, “जेल में रहने वाले कैदी संवेदनशील समूहों में आते हैं क्योंकि वे बैरक में एक-दूसरे के करीब रहते हैं और कई बार वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी संभव नहीं हो पाता है यही कारण है की कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल घटना की आशंका को देखते हुए कैदियों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबूलेंस आदि भी तैयार रखी जाएंगी। हालांकि अब तक एक प्रतिशत से भी कम मामलों में लोगों ने किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव की बात कही है। ” अधिकारी ने यह भी कहा कि कैदियों का डेटा राज्य के गृह विभाग और जिला अधिकारियों के पास पहले से ही उपलब्ध है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *