Nirbhik Nazar

कुम्भ मेला चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, अधूरी व्यवस्थाओं में कैसे कुंभ कराएंगे – प्रवीण कुमार,विधायक आप,जंगपुरा,दिल्ली

देहारादून : आम आदमी पार्टी द्वारा कुंभ निर्माण कार्यो में पाई जा रही अनिमियताओ एवम भ्रष्टाचार  को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता  पार्टी जोनल कार्यालय बहादराबाद हरिद्वार में रखी गयी। इस पत्रकार वार्ता में  जंगपुरा से आप विधायक एवम केंद्रीय पर्वेक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि कुंभ की अवधि 28 दिनों की करके करोड़ो हिंदुओं की आस्था पर कुठारघात करने का काम  डबल इंजन की सरकार पहले ही कर चुकी है जबकि नए मुख्यमंत्री  कुंभ की  दिव्यता ओर भव्यता की बात कर रहे को  केवल कागजो तक सीमित दिखाई दे रही है जबकि कुंभ के अधूरे कामों को देखते हुए धरातल पर हकीकत कुछ और ही  दिखाई दे रही है ।

इस दौरान प्रवीण कुमार ने कहा,कुंभ के निर्माण कार्यो का अभी तक पूरा न होना सरकार की कुंभ विरोधी,और हिन्दू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।आप विधायक ने कहा, पिछले 4 सालों में प्रदेश पूरी तरह बदहाल हो चुका है आज हर वर्ग पीड़ित है बातें कम काम  ज्यादा का नारा देने वाले मुख्यमंत्री को स्वयं उनके केंद्रीय नेतृत्व ने अस्वीकार कर दिया आज बीजेपी अपने 4 साल की उपलब्धि को बताना छोड़कर अपना मुख्यमंत्री बदलने में लगी है जो आप के जीरो वर्क सीएम की बात पर मुहर लगाती है ।उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नही होने वाला आज प्रदेश की जनता 4 साल का हिसाब मांग रही है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार जीरो वर्क की सरकार साबित हुई है यही नहीं

नवनियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा 2 करोड के कार्यो को बिना टेंडर जारी कर दी गयी छूट अपने नेताओं और चहेते ठेकेदारों को बंदरबाट करने और खुश करने के लिए दी गयी है कुंभ के निर्माण कार्य आधे अधूरे है संतो ,अखाड़ों के लिए जमीन अभी तक आवंटित नही की गई है जिन्हें जगह आवंटित हुई भी है तो मूल भूत सुविधाएं (बिजली ,पानी ,शौचालय)अभी तक नही है पूरा कुंभ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया  अफसरशाही बेलगाम हो गयी है अब आनन फानन में सरकार लीपापोती में लग गयी है।

इसके अलावा उन्होंने कहा,कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थल न होने से  कई   किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है कुंभ को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है इतिहास में पहला ऐसा कुम्भ होगा जो अनिमियताओ कि भेंट चढ़ेगा आम आदमी पार्टी कुंभ में हो रही धांधली ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ समय समय पर आवाज उठाती रहेगी। आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा, प्रदेश सहसचिव मनोज द्विवेदी, हेमा भण्डारी, अनिल सती,नवीन मारया, नवीन कौशिक,महक सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, पवन कुमार, गीता देवी ,राकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *