Nirbhik Nazar

झारखंड मे, चोर हो, डकैत हो, हत्यारा हो, बलात्कारी हो या दुराचारी हो, सब यही गुनगुना रहे हैं, हेमंत है तो हिम्मत है – BJP विधायक सीपी सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट

रांची: राजनीति का अर्थ होता है राज करना और राजनीति करके ही विपक्ष सरकार पर हावी होता है। लेकिन विपक्ष किसके खिलाफ कब क्या और कहाँ बोल दे इसका कुछ पता नहीं। क्यूंकी विपक्ष का काम सिर्फ सत्ता पक्ष की गलती निकालना होता है चाहे वो सही तरीके से निकाले या गलत बयान बाजी करके।


शुक्रवार को अनुदान मांग को लेकर सदन में चर्चा हो रही थी। सदन में अगर बीजेपी के विधायक सीपी सिंह बोलने के लिये खड़े हो तो सबकी निगाहें उन पर टिक जाती हैं। वो बड़े सुलझे हुये अंदाज में सत्तापक्ष पर निशाना साधने की हर संभव कोशिश करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने अपनी बात की शुरुआत करते हुये कहा आज कल सब जगह लोग एक ही गाना गुनगुना रहे हैं। चाहे वो चोर हो, डकैत हो, हत्यारा हो, बलात्कारी हो या दुराचारी हो, सब के सब बस यही गुनगुना रहे हैं, हेमंत है तो हिम्मत है। उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा मच गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *