Nirbhik Nazar

बिहार के गांवों मे कोरोना संक्रमितों की पहचान करने और उपचार करने को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों पर मेडिकल टीम का गठन

पटना: बिहार के गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर के विस्तार रोकने और संक्रमितों की पहचान कर तत्काल उपचार की सुविधा देने को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (PHC) स्तर पर मेडिकल टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चिकित्सा पदाधिकारी के साथ ही तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है।

पूरे प्रदेश में प्रखंडस्तर पर फिलहाल 533 पीएचसी हैं। हवाई अड्डे, बस स्टैंड पर कोरोना टेस्ट की कार्रवाई शुरू किए जाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से आने वाले कोरोना संक्रमितों की शिनाख्त करने को लेकर यह टीम काम करेगी। इसके साथ ही, पंचायतों में आशा और ANM द्वारा चिह्नित व्यक्तियों की जांच करने का काम करेगी। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जिन संक्रमितों को स्वास्थ्य संबंधी हल्की सी समस्या होगी, उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। थोड़े गंभीर मरीज को जिला स्तर पर बनाए गए कोविड केयर हेल्थ सेंटर में एडमिट करवाया जाएगा। इसके अतिरक्त अधिक गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।

होली को लेकर बिहार लौटने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट और उनके संपर्क में आने वालों की कोरोना जांच को लेकर पर्याप्त तादाद में एंटीजेन किट उपलब्ध है। सभी जिलों को इसकी आपूर्ति की गयी है। साथ ही डॉक्टरों की सिफारिश पर आरटीपीसीआर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *